धनबाद, मार्च 2 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता घोर नक्सल प्रभावित टुंडी के मधुरसा नीमटांड़ जंगल में बैठ कर देश के दूसरे राज्य के लोगों से साइबर ठगी में जुटे एक युवक को शुक्रवार को पुलिस ने दबोचा। धनबाद साइबर थाना और टुंडी थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर उसे पकड़ा। आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए शनिवार को साइबर डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम सतीश कुमार उर्फ सतीश कुमार मंडल है। वह टुंडी मधुरसा का ही रहने वाला है। पुलिस को देख कर सतीश के साथ बैठा उसका साथी रवि मंडल मौके से भाग गया। सतीश के पास से पुलिस ने सात मोबाइल और 13 सिम कार्ड बरामद किया है। इसमें से दो सिम के खिलाफ रांची सीआईडी के प्रतिबिंब एप में शिकायत दर्ज है। दोनों ने मिल कर महाराष्ट्र के इबारत हुसैन और एमपी भोपाल के रंजीत सिंह नामक व्यक्ति से साइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.