पलामू, फरवरी 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जांच, ईलाज, बातचीत और नजर रखना सहित कुल 4 सिद्धांतों के साथ जिले में एनीमिया मुक्त अभियान की शुरुआत सोमवार से की गई। 24 फरवरी को प्रारंभ होने के साथ यह 2 मार्च तक जारी रहेगा। सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य के निर्देश पर जिले में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत 182 कैंप का आयोजन किया जाएगा। सभी कैंपों में जांच, ईलाज, बातचीत और मरीज के बीमारी पर नजर रखा जाएगा। सिविल सर्जन ने कहा कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को भी कैंप की अद्यतन स्थिति को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों के लिए अपडेट करना अनिवार्य किया गया है। एनीमिया मुक्त भारत अभियान में 6 माह से 59 माह के उम्र के बच्चे को हर सप्ताह में एक मिलीलीटर आयरन और फोलिक एसिड सिरप, 5 से 10 वर्ष के बच्चों के लिए सप्ताह में एक बार आ...