लाहौर, जनवरी 14 -- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को बताया कि भारत और श्रीलंका में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया लाहौर में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया विश्व कप से पहले 29 जनवरी, 31 जनवरी और एक फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दिन रात्रि टी20 मैच खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया विश्व कप के ग्रुप मैच भारत में खेलेगा, जबकि पाकिस्तान को अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलने हैं। यह अप्रैल 2022 के बाद पहला अवसर होगा जबकि ऑस्ट्रेलिया टी20 श्रृंखला के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम 28 जनवरी को लाहौर पहुंचेगी। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के कुछ मैच पाकिस्तान में खेले थे। पाकिस्तान के चयनकर्ता इस सप्ताह के आखिर में मुख्य कोच माइक हेसन और कप्तान सलमान अली आगा के साथ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.