नई दिल्ली, फरवरी 8 -- भारत ने यूएसए के खिलाफ 29 रनों से जीत दर्ज कर टी20 वर्ल्ड कप में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का। डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बिना कोई मैच हारे जीता था। कनाडा के खिलाफ भारत का एकमात्र मैच बारिश की भेंट चढ़ा था, वहीं टीम इंडिया ने उस टूर्नामेंट में लगातार 8 मैच जीते थे। अब यूएसए के खिलाफ भारत ने लगातार 9वां मैच जीत इतिहास रच दिया है। भारत ने साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिनके नाम टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 8-8 मैच जीतने का रिकॉर्ड है। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार 2022 में हारी थी, जब सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों उन्हें 10 विकेट से करारी शिकस्त मिली थी। यह भी पढ़ें- भगवान ने मेरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.