बुलंदशहर, अप्रैल 30 -- गुलावठी। संवाददाता, मंगलवार को सुरेश चन्द अग्रवाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कक्षा पांचवीं एवं दसवीं के विद्यार्थियों को टी.डी. टेटनस एवं डिफ्थीरिया वैक्सीन का टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग गुलावठी एवं विद्यालय प्रशासन के सहयोग से संचालित हुआ। कुसुमलता स्टाफ नर्स, संगीता सिरोही,आशा प्रियंका शर्मा आशा प्रभा शर्मा ने छात्रों को सुरक्षित रूप से टीका लगाया। इस टीकाकरण अभियान का उद्देश्य बच्चों को गंभीर रोगों से बचाना एवं उन्हें स्वस्थ जीवन हेतु प्रेरित करना है। विद्यालय के डायरेक्टर मयंक अग्रवाल, विद्यालय प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.