नई दिल्ली, फरवरी 2 -- आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी-20 सीरीज को 4-1 से जीता। इस जीत के साथ ही टीम ने साबित कर दिया कि उसकी तैयारियां काफी मजबूत हैं। इस सीरीज में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरी सीरीज में तीन अर्धशतक लगाए और 242 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी अपने नाम किया। सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 271 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें ईशान किशन के विस्फोटक शतक और सूर्या की अर्धशतकीय पारी का अहम योगदान रहा। सूर्यकुमार यादव ने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय टी-20 में अपने 3000 रन भी पूरे कर लिए हैं। 3000 रन पूरे करने के साथ ही सूर्यकुमार यादव ऐसा करने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। भारत की तरफ से अब तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.