नई दिल्ली, जनवरी 9 -- आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में विश्व कप की शुरुआत साल 2007 से हुई थी। इसके अब तक 9 संस्करण खेले जा चुके हैं और 10वां खेला जाना है। टी-20 विश्व कप के लंबे इतिहास में अब तक कई रिकॉर्ड बन चुके हैं। ऐसे में इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन किन 10 बल्लेबाजों ने बनाए हैं आज हम इसके बारे में जानकारी देंगे।टॉप-2 में रोहित और विराट टी-20 विश्व कप के इतिहास में विराट कोहली और रोहित शर्मा रनों के मामले में सबसे आगे खड़े हैं। इन दोनों दिग्गजों ने अपनी निरंतरता और आक्रामक बल्लेबाजी से विश्व स्तर पर अपनी धाक जमाई है। विराट कोहली इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जबकि रोहित शर्मा उनके ठीक पीछे दूसरे स्थान पर काबिज हैं।टी-20 विश्व कप में रो-को...