लखीसराय, जनवरी 6 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के नया बाजार केआरके मैदान में चल रहे रोहित मेमोरियल सीजन टू टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में सोमवार को रोमांचक मुकाबले में लखीसराय 11 स्टार ने जमुई 11 स्टार को एक रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना लिया है। पहले क्वार्टर फाइनल में दर्शकों को दोनों टीम से विस्फोटक बल्लेबाजी देखने का मौका मिला। उद्घाटन निर्णायक पीटी अमन, जाहिद अख्तर, स्कोरर गोलू बाबा, मनोज मैक्सि, कॉमेंटेटर राजकुमार प्रिंस, मनोज मेहता, सूरज कुमार एवं संतोष माइकल ने संयुक्त रूप से किया। टूर्नामेंट मीडिया प्रभारी कुलभूषण गिरी ने बताया कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखीसराय ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाया। मनीष ने 27, कन्हैया ने 33, निक्कू ने 68 एवं छोटू विराट ने 14 रन बनाया। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.