दुमका, जनवरी 9 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बासुकीनाथ बस स्टैंड में चल रहे रिंकू अभिषेक टी -20 क्रिकेट टूर्नामेंट में धनबाद और धमना टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें धनबाद टीम 316 रन से मुकाबला जीत गई। धनबाद टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धनबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 405 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें विपिन घोष ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए महज 53 गेंद में 173 रन व गुड्डू राय ने 45 गेंद में 155 रन की उम्दा पारी खेली। धमना टीम के सुशांत कुमार ने चार ओवर में 58 रन देकर दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धमना की टीम महज 16 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। इसमें धनबाद टीम के गेंदबाज हृदेश कुमार ने चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट एवं सनी शर्मा ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट हासिल किया। धनबाद टीम के...