मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- साहेबगंज। ठाकुर यदुनंदन सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें होंडा इलेवन मोतीपुर ने धीरज इलेवन मानिकपुर को दो विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर होंडा इलेवन मोतीपुर ने गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी धीरज इलेवन मानिकपुर की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 196 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में होंडा इलेवन मोतीपुर 18.2 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस प्रकार से होंडा इलेवन सेमीफाइनल में पहुंच गया। 43 गेंद में 94 रन बनाने पर लाडला को सामाजिक कार्यकर्ता रामएकबाल सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...