कानपुर, जुलाई 20 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से चल रहे हाई परफॉर्मेंस कैंप का रविवार को समापन हुआ, जिसमें टी-20 अभ्यास मैच खेला गया। इसमें घरेलू शृंखला के लिए उप्र की टीम में चयन की दावेदारी पेश कर रहे खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी का जलवा बिखेरा। सीनियर खिलाड़ियों ने बल्ले से दम दिखाया और स्टेडियम में चौके व छक्कों की बारिश की। वहीं, तेज गेंदबाजों ने सटीक लेंथ, बाउंसर और यार्कर पर विकेट चटकाए। हाई परफॉर्मेंस कैंप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को रणजी टीम के कैंप के लिए चुना जाएगा। रविवार को हुए टी-20 मैच में टीम के सीनियर खिलाड़ी पूर्व कप्तान करन शर्मा, जीशान अंसारी, विप्रराज निगम, आर्यन जुयाल, रजत शर्मा, शुभम शर्मा, प्रियम गर्ग, शिवम मावी, विनीत पनवार, वैभव चौधरी, कृतज्ञ गेंदबाजी और बल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.