समस्तीपुर, जनवरी 3 -- दलसिंहसराय। छत्रधारी इंटर स्कूल के मैदान में चल रहे स्व. यशवंत कुमार चौधरी मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट का दूसरा मैच शुक्रवार को कोहिनूर क्रिकेट एकेडमी व दलसिंहसराय क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। अंडर-14 के इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दलसिंहसराय की टीम ने 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 132 रनों का स्कोर खड़ा किया। स्नेहाशीष ने नाबाद 30 रन, शिवम पोद्दार ने 29, आदर्श ने नाबाद 20 एवं कप्तान माधव कुमार ने 10 रनों का योगदान दिया। समस्तीपुर के आयुष राज व राजाउद्दीन ने 2-2 विकेट एवं अनिकेत गुप्ता ने 1 विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी समस्तीपुर की टीम 18.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 99 रन ही बना सकी। इस प्रकार दलसिंहसराय ने 33 रनों से मैच जीत लिया। समस्तीपुर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुये अनिकेत गुप्त...