मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- औराई। रामजेवर उच्च विद्यालय के खेल मैदान में शनिवार को औराई टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अरबी इलेवन मकसूदपुर और जॉनी इलेवन मेडिडीह के बीच खेला गया। टॉस जीतकर अरबी इलेवन मकसूदपुर ने क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए जॉनी इलेवन मेडिडीह ने 14 ओवर में 133 रनों का स्कोर खड़ा किया। एहसान ने 36 और रजाउद्दीन ने 25 रनों का योगदान दिया। 134 रनों के लक्ष्य को अरबी इलेवन मकसूदपुर ने 13.3 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस प्रकार अरबी इलेवन मकसूदपुर ने फाइनल मुकाबला जीत लिया। अरबी इलेवन मकसूदपुर की ओर से गुलाब खतरी ने 5 विकेट लिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया, जबकि सोनू शेख को मैन ऑफ द टूर्नामेंट दिया गया। इस मौके पर बीडीओ रजनीश शंकर झा, मुखिया प्रतिनिधि संजीत कुशवाहा, मो. साकिब...