वाराणसी, दिसम्बर 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लहरतारा स्थित रेलवे स्टेडियम में चल रही एनईआर (वाराणसी मंडल) की अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का छठा लीग मैच बुधवार को खेला गया। इसमें विद्युत सामान्य विभाग ने यांत्रिक विभाग को पांच विकेट से हराया। विद्युत विभाग ने टॉस जीतकर यांत्रिक विभाग को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। यांत्रिक विभाग की टीम ने 8 विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में उतरी विद्युत विभाग की टीम ने 17.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। विद्युत सामान्य की तरफ से अनिल यादव ने 44 बाल पर 7 चौके और तीन छक्के की मदद से शानदार 64 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ खिलाड़ी प्रमोद राय ने दिया। गुरुवार को कार्मिक विभाग और आरपीएफ के बीच मैच खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.