वाराणसी, दिसम्बर 4 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लहरतारा स्थित रेलवे स्टेडियम में चल रही पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) की अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का सातवां मैच गुरुवार को कार्मिक विभाग और रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के बीच खेला गया। इसमें जीत हासिल कर कार्मिक विभाग क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। आरपीएफ ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित आठ विकेट खोकर 132 रन बनाए। 133 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कार्मिक विभाग ने 16.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीत लिया और क्वार्टर फाइनल में पहुंची। कार्मिक विभाग की तरफ से वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने शानदार बैटिंग करते हुए 37 बाल पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से शानदार 49 रन बनाए। पूर्वोत्तर रेलवे के सेवानिवृत्त...