औरैया, फरवरी 8 -- अजीतमल, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के बाबरपुर स्थित एक निजी विद्यालय पर छात्रा को स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) न देने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित किसान ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर प्रशासन से कार्रवाई और बच्ची की टीसी दिलाए जाने की मांग की है। मोहल्ला सिद्धार्थनगर, बाबरपुर निवासी राममोहन दुबे ने शिकायत में बताया कि उनकी नातिन देवांशी उर्फ सिद्धि पहले विद्या दीप पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी। आरोप है कि 25 अक्टूबर 2023 को विद्यालय की एक शिक्षिका ने छात्रा के साथ मारपीट की, जिससे उसे शारीरिक चोटें आईं और वह मानसिक रूप से भी परेशान हो गई। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से बच्ची अस्वस्थ रहने लगी और उसका उपचार जारी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना के बाद विद्यालय प्रशासन से कई बार संपर्क किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.