लखीसराय, मार्च 11 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के मैदान में 25 ओवरों के खेले गए त्रिकोणात्मक क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी सूर्यगढ़ा ने लखीसराय एलेवन को सोमवार को तीसरे मैच में पराजित कर कप पर कब्जा प्राप्त किया। नकद इनाम के रूप में विजेता टीम को सात हजार तथा उप विजेता कप को तीन हजार प्रदान किया गया। आरंभ में टीसीसी ने खेलते हुए 248 रन बनाए। राकेश ने 106,सूरज ने 28 और रूपेश ने 22 रनों का योगदान दिया। कुणाल व रूपेश की अच्छी बॉलिंग की। जवाब में पराजित टीम 198 रन ही बना सकी और ऑल आउट हो गई। रौनक ने 53,शुभम ने 19 और गोपाल ने 19 रन बनाए। आरंभ में बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप और सीओ स्वतंत्र कुमार ने औपचारिक रूप से बल्लेबाजी व बॉलिंग कर के खेल की शुरूआत कराई। सभापति प्रतिनिधि सजन सिंह, उपाध्यक्ष बालेश्वर सिंह वार्ड पार्षद अभिषेक आनंद,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.