हापुड़, फरवरी 15 -- टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम के शेरों ने पाकिस्तान की टीम को हरा दिया। जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों ने जश्न मनाया। वहीं, मैच देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी टीवी से चिपके रहे। रविवार को टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ। मैच को लेकर जनपद के क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्सुकता रही। शाम 6 बजे मैच शुरू होते ही क्रिकेट प्रेमी टीवी के चिपक गए। उन्होंने मैच का खूब आनंद लिया। मैच में भारतीय टीम के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर तालियां बजाई। पाकिस्तान को हराकर मैच जीतने पर जनपद में खूब जश्न मनाया। आतिशबाजी छोड़ी गई। क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि हमारी टीम के बेहतर प्रदर्शन ने पाकिस्तान की टीम को पस्त कर दिया। टीम को ऑल आउट कर दिया। मैच जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी गई। क्रिकेट कोच अनुभव नरवाल ने बताया क...