देहरादून, जनवरी 2 -- टीवीसी की बैठक में धरने पर बैठे सभी पटरी वाले शामिल किए जाएंगे। मालरोड से पटरी हटाए जाने व विस्थापन सूची से नाम काटे जाने के विरोध में शहीद स्थल पर अनिश्चित कालीन धरना दे रहे पटरी वालों का धरना समाप्त हो गया है। शुक्रवार को आंदोलन कर रहे पटरीवालों के साथ पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने बातचीत की जिसमें कुछ सुझाव रखे गए। पालिकाध्यक्ष की सहमति होने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि दोनों पक्षों के मध्य सहमति बनी है। मालरोड पर कोई पटरी नहीं लगाएगा। आगामी समय में होने वाली टीवीसी की बैठक में धरने पर बैठे सभी पटरी वाले बैठक में शामिल किए जाएंगे, जिनके नाम पूर्व की सूची में शामिल नहीं हो पाए थे। बैठक में जो पात्र पाया जाएगा, उनके संबंध में नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा। अपात्र पाए जाने वाले पटरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.