वाराणसी, फरवरी 4 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। गांधीनगर-नरिया मार्ग पर नाला निर्माण के बाद इस रास्ते पर लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। टीले नुमा सड़क के कारण दो पहिया वाहन ही नहीं चार पहिया वाहनों के पहिए भी फंस रहे हैं। यहां रोज दो पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस सड़क के किनारे खुला नाला भी है जो कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकता है। करीब दो माह से यह समस्या इस रास्ते पर है। पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के बीच समन्वय न होने से समाधान नहीं हो पा रहा है। पूर्व राज्य मंत्री डॉ. बहादुर सिंह यादव ने कहा कि इस रास्ते को काटने के बाद अब तक नहीं बनाया गया है। संबंधित विभाग के जिम्मेदारों को गंभीरता से इसका समाधान कराना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...