मोतिहारी, सितम्बर 23 -- आदापुर। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय शेखवा टोला में मंगलवार को पोषण क्विज का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधान शिक्षक मोहम्मद नुरूल होदा ने करते हुए छात्रों को बताया कि क्विज का उद्देश्य बच्चों में संतुलित आहार व पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाना है। क्विज में चार टीमों ने भाग लिया। जिनका नामकरण भोजन के विभिन्न पोषक तत्वों यथा- प्रोटीन, विटामिन्स, फैट्स और मिनरल्स पर किया गया था। प्रत्येक टीम में तीन-तीन विद्यार्थी शामिल थे। कुल 12 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस मुकाबले में टीम मिनरल्स ने 35 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और विजेता घोषित हुई। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। जबकि अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता में...