मिर्जापुर, फरवरी 23 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजगढ़ कंजड़ बस्ती में सोमवार की शाम एसडीएम मड़िहान, सीओ और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। टीम ने 550 किलोग्राम लहन नष्ट करते हुए एक दर्जन धधकती भठ्ठियों को ध्वस्त किया। मौके से 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। अवैध शराब निर्माण व बिक्री में लिप्त दो अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...