बांदा, फरवरी 2 -- बांदा। स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए शासन स्तर से नामित एक टीम ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी का जायजा लिया। इस दौरान टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का भी जायजा लिया। टीम में शामिल डॉक्टर रमाकांत और डॉक्टर रुपेश नामदेव ने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का आकलन किया।उन्होंने ओपीडी, इंडोर रूम और एटीटी सुविधा के संबंध में सुनील त्रिवेदी से जानकारी प्राप्त की। डॉक्टर श्रेयांश ने आरोग्य मेले के बारे में जानकारी दी।इस मौके पर आशा साहू, डॉक्टर श्रेयांश, फार्मासिस्ट राजकुमार सिंह, सोनू पखरे स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...