बांदा, जनवरी 8 -- बांदा। संवाददाता योजना प्रभाग की टीम ने जिले के अलग अलग सीएचसी और जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला महिला अस्पताल में टीम लीडर पूनम सिंह ने यहां मौजूद उपकरणों को परखा और उनकी स्थिति को रिपोर्ट में दर्ज की। साथ ही यहां मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ सीएमओ कार्यालय के लिपिक अमन गुप्ता मौजूद रहे। वहीं सीएचसी अतर्रा में निरीक्षण के दौरान जेनरेटर और शिकायत पेटिका न होने सीएचसी प्रभारी को तत्काल व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...