बेगुसराय, फरवरी 21 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के मद्देनजर हर व्यक्ति को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की टीम काफी सक्रिय है। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम की सक्रियता उस वक्त दिखी जब बछवाड़ा प्रखंड के नारेपुर अयोध्या टोल में कुछ लोगों ने फाइलेरिया रोधी दवा खाने से इंकार कर दिया था। इस मामले की सूचना पाते ही जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ सुभाष रंजन झा के नेतृत्व में जिला व प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य कर्मियों की टीम शनिवार को गांव पहुंच लोगों को समझा-बूझाकर दवा खाने को राजी कर लिया। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ सुभाष रंजन झा ने कहा कि फाइलेरिया एक लाइलाज लेकिन बचाव योग्य बीमारी है। नियमित दवा सेवन ही इसका प्रभावी उपाय है। कहा कि राज्य में सभी 13 करोड़ लोगों को इस बीमारी का होने का ...