सिद्धार्थ, फरवरी 24 -- बांसी। शासन के निर्देश पर जनपद के ब्लॉकों में भ्रमण कर रही स्वास्थ्य टीम अंतिम दिन भी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की तहकीकात करती रही। मिठवल ब्लॉक क्षेत्र में श्रावस्ती जनपद के डिप्टी सीएमओ डॉ. डीके सिंह व डीएलसी डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव की संयुक्त टीम भ्रमण करती रही। टीम ने सीएचसी तिलौली के अंतर्गत आने वाले पीएचसी व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर पहुंच कर मरीजों को मिलने वाली सुविधा यानी की बैठने, ओपीडी, साफ-सफाई, दवा, जांच आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कई बिंदुओं पर कमियां पाई गई। टीम ने इस संदर्भ ऑनलाइन माध्यम से रिपोर्टिंग भी की। कई लोगों ने टीम की रिपोर्ट को जानने का भी प्रयास किया, लेकिन जानकारी देने से इनकार कर दिया गया। इस दौरान अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहें।

हिंदी हिन्द...