गौरीगंज, दिसम्बर 13 -- अमेठी। स्थानीय सीएचसी व उसके अन्तर्गत आने वाले आयुष्मान आरोग्य सेन्टर पीएचसी की सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए बलरामपुर से दो सदस्यीय टीम ने शनिवार को पहुंचकर जांच शुरू किया। बलरामपुर के सीएमओ व एसीएमओ शनिवार की सुबह सीएचसी अमेठी पहुंचे। सीएचसी में सुविधाओं को परखने के बाद आयुष्मान आरोग्य सेन्टर डेढ़पसार परसावां मुंशीगंज गए। वहां सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं, दवाओं व उपकरणों को देखा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डा. सौरभ सिंह भी मौजूद रहे। रविवार को टीम पीएचसी का निरीक्षण करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.