मेरठ, फरवरी 2 -- हस्तिनापुर। गंगा के अंदर किसी भी प्रकार के नाले न गिरे इसके लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के साथ जिला गंगा समिति द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। रविवार को डीएम द्वारा गठित समिति में जिला गंगा समिति, सिंचाई विभाग,, पंचायती राज विभाग,, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने गंगा किनारे पहुंचकर स्थिति को जाना। जिला परियोजना अधिकारी तुषार गुप्ता ने बताया कि एक संयुक्त दल द्वारा हस्तिनापुर से परीक्षितगढ़ तक सर्वेक्षण तथा स्थलीय निरीक्षण किया और पूर्व में चिन्हित किए गए हॉटस्पॉट पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। देखा कि कोई नाला या गंदे पानी का स्त्रोत नदी में मिल तो नहीं रहा। जांच में टीम ने पाया कि कोई भी नाला गंगा में नहीं गिर रहा है। टीम ने हस्तिनापुर के फतेहपुर प्रेम के पास खेड़ा से परीक्षितगढ़ के ...