पीलीभीत, फरवरी 24 -- पीलीभीत। होली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे और उन्हें जांच के लिए भेज दिए। जांच टीम ने महाकाल फूड्स दूधिया मंदिर रोड पीलीभीत से मोटी सेवई, शिवकेश किराना स्टोर बिलसंडा रोड बीसलपुर से बेसन, अनमोल स्वीट्स ईदगाह चौराहा बीसलपुर से लौंज मिठाई का नमूना भरा। इसके अलावा सचल दल ने दूधिया मंदिर रोड पीलीभीत से महाकाल फुडस का निरीक्षण किया और प्रतिष्ठान में भंडारित मोटी सेवई में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन होने का संदेह होने पर मोटी सेवई का नमूना लेने के साथ लगभग 112 किलो मोटी सेवई को जप्त किया गया। इन सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शांतनु कुमार, सतीश कुमार, प्रेम कुमार याद...