लातेहार, जनवरी 5 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में केंद्रीय विद्यालय खोलने को लेकर सोमवार को विद्यालय संगठन टीम ने निरीक्षण किया। दिल्ली विभागीय आदेश पर रांची के सहायक आयुक्त एसबी जोबलेकर, नोडल ऑफिसर सह प्रिंसिपल शैलेंद्र प्रताप और रांची के प्राचार्य चंदन कुमार पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। टीम ने पूर्व स्कूल के अस्थाई भवन का निरीक्षण किया और उस भवन में केंद्रीय स्कूल संचालन की व्यवस्था का अवलोकन किया। टीम के अधिकारियों ने इस भवन की स्थिति पर संतुष्टि जाहिर की और परिसर में छात्राओं के लिए अतिरिक्त शौचालय निर्माण कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। रेलवे विभाग की उस समय लगभग 10 एकड़ चयनित भूमि को भी देखा , जिस जगह केंद्रीय स्कूल का निर्माण किया जाना है। टीम ने विभागीय इंजीनियर को उस चयनित जमीन के जंगल झाड़ी की साफ-सफाई जल्द कराने ...