साहिबगंज, फरवरी 14 -- साहिबगंज। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर बोर्ड ऑफ विजिटर्स एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की संयुक्त टीम ने शनिवार को यहां मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अखिल कुमार के नेतृत्व में मंडल कारा का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण में डीसी हेमंत सती, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत व एसडीजेएम तुषार आनंद सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। निरीक्षण के दौरान टीम ने गंभीरता से इस बात की पड़ताल की कि कारा में बंदियों के साथ किसी प्रकार का जातिगत भेदभाव तो नहीं किया जा रहा है। यह भी सुनिश्चित किया गया कि कोई बंदी अन्य बंदियों को डराने-धमकाने या प्रताड़ित करने का कार्य तो नहीं कर रहा है। टीम ने जेल के प्रत्येक भाग का निरीक्षण किया तथा...