अररिया, फरवरी 14 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि मेडिकल जांच टीम ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित हॉस्पिटल के निकट एक मेडिकल स्टोर और दो अल्ट्रासाउड सेंटर पर छापेमारी की। यह छापेमारी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में की गई। छापेमारी के दौरान विनायक अल्ट्रासाउंड सेंटर व चौधरी अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद मिला। जबकि एक मेडिकल स्टोर खुली मिली। छापेमारी की जानकारी देते औषधि निरीक्षक अररिया सुरेंद्र कुमार व फारबिसगंज औषधि निरीक्षक निर्भय कुमार औषधि निरीक्षक ने बताया कि शिकायत मिली थी कि रानी मेडिकल स्टोर व अल्ट्रासाउंड बगैर अनुज्ञप्ति के ही संचालित किया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर छापेमारी दल गठन कर छापेमारी की गई। इस दौरान दो अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद पाये गये। जबकि एक मेडिकल स्टोर से प्राप्त औषधि जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 40 हजार जब्त कर लिया गया है। इस...