मुंगेर, फरवरी 8 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। सरकारी नियमों को दरकिनार कर मुंगेर शहर में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग खुलेआम किया जा रहा है। होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकान, बेकरी और चाय स्टालों में घरेलू गैस का इस्तेमाल आम बात हो गई है। उपभोक्ताओं द्वारा इसकी लगातार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से कालाबाजारी को बढ़ावा मिल रहा है। वर्तमान में व्यावसायिक गैस सिलेंडर (19 किलोग्राम) की कीमत 1987.50 रुपये है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर 942 रुपये है। इसी मूल्य अंतर का लाभ उठाकर कई दुकानदार घरेलू गैस का अवैध रूप से उपयोग कर रहे हैं। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने अब सख्त कदम उठाया है। डीएम के निर्देश पर घरेलू गैस के अवैध व्यावसायिक उपयोग और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए एक विशेष जिला स्तरीय जांच दल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.