बगहा, फरवरी 19 -- लौरिया,एक संवाददाता। शहर में अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी करने पहुंची चिकित्सकों की टीम के पहुंचने से पहले ही सभी केंद्र बंद मिले। जिससे छापेमारी दल को बैरंग लौटना पड़ा। इस बाबत सीएसपी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.रौशन कुमार ने बताया कि लौरिया में अवैध रूप से कई जगहों पर अल्ट्रासाउंड सेंटर खुला हुआ है, जिसकी शिकायत और मरीजों के साथ गलत व्यवहार का खबर मिल रहा था। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत लिखित और मौखिक मिला था। शिकायत को देखते हुए पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार, डॉ आई हक और डॉ अफरोज आलम की एक टीम बनाकर छापेमारी करने के लिए भेजा गया था, जहां चिकित्सकों के पहुंचने पर सभी अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद पाया गया। इधर सामाजिक नेता सुरेश कुशवाहा, मनोज साह, देवेंद्र ठाकुर आदि ने कहा कि छापेम...