आगरा, दिसम्बर 10 -- डीसीए के तत्वावधान में खेली जा रही अंडर-15 महिला क्रिकेट लीग का खिताब टीम ए ने जीत लिया है। बुधवार को खेले गए फाइनल में टीम ए ने टीम टीम 68 रन से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। टीम बी की श्रेया यादव को लीग में शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी के मैदान पर फाइनल मैच का टॉस टीम ए ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 7 विकेट खोकर 249 का स्कोर खड़ा किया। वंशिका रघुवंशी ने शानदार शतक 123, नंदिनी शर्मा ने 24, पीहू ने 18 रनों का योगदान दिया। टीम बी के लिए विनीता बघेल व आराध्या ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम बी की पूरी टीम 181 रन ही बना सकी। खुशी सबरवाल ने 63, श्रेया यादव ने 44 रनों का योगदान दिया। टीम ए के लिए सिमरन ने 3, मीनेश, दिव्यांशी, चंचल, याशिका...