मेरठ, फरवरी 16 -- आईआईएमटी विवि के क्रिकेट ग्राउंड पर पुरातन छात्र की टीम एलुमनाई बनाम आईआईएमटी क्रिकेट टीम के बीच मैत्री मैच खेला गया। टीम एलुमनाई ने यश के 65 रन की बदौलत 156 रन बनाए। आईआईएमटी से देबज्योति ने तीन विकेट हासिल किए। आईआईएमटी की टीम 149 रन ही बना पाई। प्रीत ने 38 रन बनाए। शुभम तेवतिया ने दो विकेट लिए। डिप्टी एलुमनाई कोऑर्डिनेटर शीना अग्रवाल ने बताया कि सभी पुरातन छात्र आईआईएमटी की क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके हैं। आईआईएमटी विवि की स्पोर्ट्स ऑफिसर अंशी शर्मा ने विजेता टीम को बधाई दी। शारीरिक शिक्षा विभाग के डीन डॉ वी.एस. पटियाल, निदेशक प्रशासन डॉ संदीप कुमार, डीन एक्टिविटीज डॉ. लखविंदर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.