नई दिल्ली, फरवरी 24 -- टीम इंडिया को रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने सुपर 8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका से करारी हार मिली। इसके बाद टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा। वहीं, सोमवार 23 फरवरी को वेस्टइंडीज की टीम ने टीम इंडिया की धड़कनों को और भी बढ़ा दिया है। इसके पीछे का कारण ये है कि वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 100 से ज्यादा रनों के अंतर से हराया। इससे वेस्टइंडीज का नेट रन रेट साउथ अफ्रीका से भी ज्यादा हो गया है। हालांकि, अभी भी टीम इंडिया के पास टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कुल 3 सिनेरियो हैं। दो सिनेरियो ऐसे हैं, जिसमें नेट रन रेट मायने नहीं रखेगा, लेकिन एक सिनेरियो में नेट रन रेट प्ले में आएगा और उससे टीम इंडिया को दिक्कत हो सकती है। अगर टीम इंडिया एक भी मैच हारी तो फिर कहानी खत्म हो जाए...