गाजीपुर, फरवरी 6 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में अब शिक्षकों की लेटलतीफी और लापरवाही पर पूरी तरह लगाम कसने की तैयारी हो गई है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देशों के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने गाजीपुर के सभी ब्लॉकों के लिए बीईओ के नेतृत्व में 16 निरीक्षण टीमों का गठन किया है। ये टीमें विद्यालय खुलने के तुरंत बाद प्रार्थना सभा के समय ही औचक दस्तक देंगी और शिक्षक एवं बच्चों की उपस्थिति को चेक करेंगी। इसके अलावा शिक्षकों ने क्या-क्या कार्य कराए हैं इसका भी सत्यापन होगा। सबसे ज्यादा टीमें शैक्षणिक गुणवत्ता को देखेंगी। जिसकी रिपोर्ट बीएसए को भेजेंगी। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बीएसए द्वारा स्कूलों में सघन निरीक्षण कराया जाएगा। इसमें शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति को को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.