जमशेदपुर, अगस्त 20 -- जमशेदपुर। संस्कृति फाउंडेशन ने टीबी की बीमारी से बचाव को लेकर गुरुवार को जागरूकता अभियान चलाया। इससे स्कूली बच्चों को टीबी के लक्षण और बचाव की जानकारी दी गई। संस्कृति फाऊंडेशन की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि,झारखंड शिक्षा परियोजना के आदेश पर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा जुगसलाई आरपी पटेल स्कूल में टीबी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें फाऊंडेशन की मास्टर ट्रेनर रानी मेहता द्वारा बच्चों को जागरूक किया गया कि यह छुआछूत की बीमारी नहीं है। इलाज करने से ठीक हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.