रामपुर, नवम्बर 3 -- टीबी से पीड़ित शहर की एक किशोरी की मौत हो गई। वह काफी समय से बीमार चल रही थी। परिवार के लोग उसका जिला क्षय रोग नियंत्रण केंद्र पर उपचार करा रहे थे। रविवार देर रात को किशोरी ने अपने घर पर ही दम तोड़ दिया। किशोरी की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। शहर के ज्वालानगर निवासी मुनीष गुप्ता की 16 साल की बेटी साक्षी गुप्ता टीबी से पीड़ित थी। जिला क्षय रोग नियंत्रण केंद्र पर एनजीओ के माध्यम से उसका उपचार चल रहा था। उसको लगातार खांसी और बलगम में खून आने की शिकायत थी। जिसके बाद वह 10 सितंबर को टीबी विभाग में बलगम की जांच कराने आई थी। यहां पर जांच करने पर टीबी की पुष्टि हुई और उसको दवा देकर उपचार शुरू कर दिया गया था। करीब 50 दिन तक उसका यहां से उपचार चला, इसके बाद भी उसकी तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ और रविवार को देर रात घर पर ही उसने द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.