मिर्जापुर, जनवरी 14 -- मिर्जापुर। भारत को टीबी मुक्त बनाने के अभियान अन्तर्गत मंगलवार को जिला क्षय रोग विभाग की टीम ने नरायनपुर ब्लाक के भरेठा गांव के ईंट भट्टे पर श्रमिकों को टीबी रोग की संपूर्ण जानकारी दी। उन्हें जागरूक करते हुए टीबी रोग के लक्षणों और बचाव के उपाय बताए। इस दौरान क्षय रोग विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव ने ईंट भट्टा श्रमिकों को विभाग की ओर से दी जा रही निशुल्क सुविधाओं को भी विस्तार से बताया। कहा कि आस-पास के किसी भी परिचित या अपरचित को यदि टीबी रोग से जुड़े हुए लक्षणों से प्रभावित पाते हैं तो उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल में ले जाकर जांच इलाज कराने का सुझाव दें। बताया कि इस रोग से घबराकर बैठने की जरुरत नहीं है, बल्कि डटकर नियमित दवा का सेवन कर इस रोग को दूर भगाने की जरूरत है। इस मौके पर भट्टा श्रमिकों के...