भदोही, फरवरी 6 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। टीबी रोग से पीड़ित मरीज ही नहीं अब उनके परिजनों को भी क्षय रोग विभाग द्वारा बीमारी की चपेट में आने से बचाया जाएगा। टीबी रोगी सरकारी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं या निजी चिकित्सालय में उनके परिजनों को नि:शुल्क क्षय रोग प्रतिरोधक दवाइयां दी जाएंगी। सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय स्थित क्षय रोग विभाग में पर्याप्त मात्रा में टीबी रोधक दवाइयां आ गई हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि टीबी रोगी के परिजन विभाग में संपर्क कर जरूरत के अनुसार दवाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। क्षय रोग से पीड़ित मरीज के परिवार में किसी और को यह बीमारी न हो। इसलिए पूरे परिवार को सुरक्षित किया जा रहा है। यहीं नहीं मरीज से मिलने वाले लोगों को भी सुरक्षा दी जाएगी। इसके लिए 12 सप्ताह तक क्षय रोग प्रतिरोधक की दवा का सेव...