फरीदाबाद, मार्च 24 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी से इस वर्ष के अंत तक टीबी की समाप्ति पर संशय है। बीके अस्पताल में टीबी और सामान्य रोगियों को एक साथ देखा जाता है। इससे टीबी के बैक्टीरिया की अन्य रोगियों में भी पहुंचने की आशंका रहती है। सरकार ने वर्ष 2025 तक टीबी को समाप्त करने के लक्ष्य निर्धारित किया था। जिला टीबी विभाग ने इसे नियंत्रित करने के लिए कई सकारात्मक कदम भी उठाए, लेकिन ओपीडी अलग से शुरू करने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। स्मार्ट सिटी में लगातार टीबी रोगियों की संख्या बढ़ोतरी हो रही है। पिछले वर्ष आठ हजार से अधिक टीबी रोगियों की पहचान हुई है। जिले के टीबी नियंत्रण में नहीं आने के दो प्रमुख कारण है। पहला संपूर्ण उपचार नहीं करवाना, जबकि बीके अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचने वाले टीबी रोगियों के लिए अलग से ओपीडी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.