भदोही, जनवरी 4 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में कुल 315 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो चुके हैं। दो माह में कुल 450 टीबी के नए रोगी मिले हैं। जबकि एक हजार से ज्यादा रोगियों का इलाज चल रहा है। जिले में कुल 546 ग्राम पंचायतें हैं, जिसमें 315 टीबी मुक्त हो चुके हैं। वहीं, शेष 231 गांव को भी टीबी मुक्त करने का प्रयास विभागीय स्तर से निरंतर चल रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 315 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं। जबकि शेष 231 गांव को शीघ्र ही टीबी मुक्त बनाने का प्रयास विभागीय स्तर से निरंतर चल रहा है। एक हजार से ज्यादा मरीजों का उपचार चल रहा है। जिले में टीबी रोगियों को एक हजार रूपया प्रति माह पोषाहार के रूप में दिया जा रहा है। बीमारी का लक्षण दिखते ही मरीज तत्काल जांच कराकर उचित इ...