चंदौली, फरवरी 14 -- चंदौली, संवाददाता। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मुक्त भारत अभियान में जिला दूसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से जिले का मान बढ़ा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी व्याप्त है। सीएमओ डॉ. वाईके राय ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान में कमजोर आबादी की स्क्रीनिंग की जाती है। उनका एक्स-रे भी कराया जाता है। साथ ही संदिग्ध मरीजों का नाट टेस्ट कराया जाता है। जांच में पाए गए क्षय रोगियों का समय से इलाज शुरू करके उनके संबंधित को टीपीटी दी जाती है। मरीजों के खाते में एक हजार प्रति माह की दर से डीबीटी के माध्यम से धनराशि ट्रांसफर की जाती है। निक्षय मित्र के माध्यम से पोषण पोटली दी जाती है। साथ ही मरीजों के स्वास्थ्य से संबंधित सभी जानकारी पोर्टल पर एंट्री...