मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता जिला स्तरीय टीबी फोरम की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रेष्ठ अनुपम की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान टीबी मुक्त पंचायत 'पहल कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की आठ पंचायत सरैया की गीजास, खैरा एवं अमैठा, बंदरा की तेपरी, कटरा की लखनपुर, मड़वन की जियान खुर्द, गायघाट की रामनगर एवं बाघाखाल को टीबी मुक्त घोषित किया गया। मौके पर इन पंचायतों के मुखिया को डीडीसी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर जिला संक्रामक रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सीके दास ने बताया कि टीबी मुक्त पंचायत बनाने में जनप्रतिनिधि की भूमिका सबसे अधिक होती है। डॉ. दास ने जिले के संपन्न लोगों और समाज सेवियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक टीबी रोगियों को गोद लेकर निक्षय मित्र बनें। इससे टीबी रोगियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.