कटिहार, जनवरी 3 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र। स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभागों तथा जनप्रतिनिधियों की प्रयास से टीबी के रोगियों की संख्या में लगातार कमी हो रही है। इसी क्रम में प्रखंड के सौरिया पंचायत को 'टीबी मुक्त पंचायत' घोषित किया गया है। मौके पर शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रदीप कुमार ने सौरिया पंचायत के मुखिया निरंजन मंडल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान पंचायती राज पदाधिकारी दीप शिखा,वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक अनुराधा सिन्हा, विनय कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। बीडीओ ने कहा कि पंचायत स्तर पर जन जागरूकता और स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय पहल से टीबी जैसी गंभीर बीमारी पर नियंत्रित किया जा सका है। मुखिया तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने लोगों क...