मऊ, जनवरी 12 -- दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट के सभागार में सोमवार को द्वितीय क्लस्टर की आशा कार्यकत्रियों की बीसीपीएम सुरेंद्रनाथ यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। सघन टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की समीक्षा की गई। ब्लॉक क्षय रोग पर्यवेक्षक आयुष राय ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाली संबंधित आशाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ब्लॉक क्षय रोग पर्यवेक्षक आयुष राय ने बताया कि दोहरीघाट ब्लॉक में कुल 74 ग्राम पंचायत है। इसमें अब तक 13 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने उपस्थित आशाओं को निर्देशित किया कि गांव में घूम-घूम कर बलगम परीक्षण एवं अन्य सभी जांचों मे तेजी लाए। संभावित लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी जांच कराई जाए। अगर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.