संतकबीरनगर, नवम्बर 26 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। जिले में टीबी के मरीजों को इलाज के साथ ही अब उनके परिवार के सदस्यों का भी इलाज किया जाएगा। परिवार के सदस्यों को टीबी प्रिवेंशन थैरेपी के तहत दवाएं दी जाएंगी, ताकि परिवार के दूसरे सदस्यों को टीबी की बीमारी न होने पाए। इसके तहत टीबी के मरीजों अधिक परिवार के सदस्यों पर दवाएं दी जाएंगी ताकि परिवार का दूसरा सदस्य इस बीमारी के संक्रमण में न आने पाए। जिले में तीन हजार 29 मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इन मरीजों को टीबी की दवा दी जा रही है। टीबी के मरीजों के संपर्क में रहने वाले परिवार के दूसरे सदस्यों को यह बीमारी न होने पाए इसके लिए टीपीटी थैरेपी शुरू की गई है। सरकार की मंशा बीमारी के संक्रमण को रोकना है, यही कारण है कि परिवार के सभी सदस्यों को दवाएं दी जाएंगी ताकि परिवार का दूसरा सदस्य इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.