फिरोजाबाद, फरवरी 22 -- फिरोजाबाद। टीबी रोग के खात्मे को लेकर शनिवार को एक कोर कमेटी की बैठक में कई निर्णय लिए। जनपद के स्वशासी मेडिकल कॉलेज में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल ने की। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह टीबी मरीजों की प्रत्येक जानकारी जिला क्षय रोग विभाग को अनिवार्य रूप से देंगे ताकि मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके। कोर कमेटी की बैठक में चिकित्सकों के अलावा मेडिकल कॉलेज के अलावा जिला क्षय रोग विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ डब्ल्यूएचओ आगरा मंडल के कंसल्टेंट मौजूद थे। कोर कमेटी की बैठक में वाइस प्रिंसिपल डॉक्टर मुकेश ने सभी एचओडी को निर्देश दिए थे कि वह टीबी मरीजों की सूचना तत्काल जिला क्षय रोग विभाग को देंगे। उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य है कि टीबी रोग के खात्मे में के लिए सभ...